फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मरीजों के लिए बड़ी राहत! 8 अस्पतालों में लगेंगी MRI मशीनें, 5 में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी

Thu, 16 Jul 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के आठ सरकारी अस्पतालों में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें और पांच अस्पतालों में डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा शुरू करने की घोषणा की। साथ ही 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद, पांच मेडिकल कॉलेजों में 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीनें और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि प्रदेश के आठ सरकारी अस्पतालों में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही पांच अस्पतालों में डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा शुरू की जाएगी, ताकि मरीजों को घर के नजदीक बेहतर जांच और उपचार उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों और सभी सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना और सोलन, जिला अस्पताल किन्नौर, डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा पालमपुर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। वहीं सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा
सरकार ने महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए डिजिटल मैमोग्राफी सेवाओं का भी विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला अस्पताल नाहन और हमीरपुर, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सोलन और धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इनमें से 14 मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। इनका उपयोग टीबी सहित छाती संबंधी बीमारियों की शुरुआती जांच के लिए किया जाएगा, जिससे समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

5 मेडिकल कॉलेजों में लगेंगी हाई-एंड CT स्कैन मशीनें
सरकार अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना, आईजीएमसी शिमला, मेडिकल कॉलेज टांडा, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 256-स्लाइस हाई-एंड सीटी स्कैन मशीनें भी स्थापित करेगी। इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे और 4डी अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

भर्ती और दवा खरीद में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की भर्ती की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को शीघ्र भरने और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें