फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से मिले प्रदेश के चारों सांसद, उठाई ये मांग

Tue, 22 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चारों सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपकर शानन बिजली प्रोजेक्ट पर केंद्रीय टीम ने जो रिपोर्ट दी है, उस पर कार्रवाई करने की मांग की। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कांगड़ा से शांता कुमार, शिमला से विरेंद्र कश्यप, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से वह स्वयं प्रधानमंत्री से मिले। उन्हें शानन परियोजना की यथावत स्थिति पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें कहा कि बरोट (जोगिंद्रनगर) में 110 मेगावाट की शानन परियोजना कांग्रेस सरकार की अनदेखी के कारण परेशानी बनी हुई है। इसका संचालन पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड कर रहा है। इस बिजली घर का निर्माण लगभग 25 किमी परिक्षेत्र में जोगिंद्रनगर की ऊहल नदी के तट पर हुआ है। 1925 में ब्रिटिश सरकार की ओर से चालू की गई परियोजना का इकरारनामा मंडी के राजा जोगिंद्र सेन के साथ 99 वर्ष के लिए लीज पर हुआ।

इसकी समाप्ति 2024 में हो रही है। परियोजना को हिमाचल को सौंपा जाना था, मगर सब कुछ इसके विपरीत हुआ। इसे पंजाब सरकार को सौंप दिया गया। 15 वर्षों से पंजाब सरकार के बिजली बोर्ड ने परियोजना के रखरखाव पर ध्यान देना छोड़ दिया है। शानन और बरोट के बीच ट्राली सेवा बंद कर दी है। जीरो प्वाइंट से टनल तक बिछाई गई तीन किमी लंबी लाइन भी उखाड़ दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि हाल ही में ऊर्जा मंत्रालय की टीम उनके अनुरोध पर निरीक्षण करने शानन परियोजना गई थी। टीम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को रिपोर्ट सौंप दी है। उस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार तुरंत कार्रवाई करे और परियोजना को हिमाचल को हस्तांतरित करे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें