फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को मारी टक्कर, दो की मौत

Tue, 27 Jun 2023 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पर्यटक लुधियाना से कुल्लू मनाली घूमने के लिए आए थे। होटल की पार्किंग में एक तेज रफ्तार कार ने पर्यटकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के पनारसा में एक तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को टक्कर मार दी, जिसमें से दो की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी कंगनपुर रोड भारतनगर सिरसा के और सतविंद्र पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव गिल जिला लुधियाणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलविंदर कुमार पुत्र जसपाल निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर जिला लुधियाना पंजाब ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी गाड़ी में 21 जून को लुधियाना से कुल्लू मनाली घूमने के लिए आए थे। इस दौरान उनके साथ उनके रिश्तेदार व दोस्त भी थे। उसने कहा कि 25 जून को हम सभी वापस लुधियाना जा रहे थे कि उसने शाम के समय पनारसा में पंजाबी ढाबा के पास चाय पीने के लिए रुक गए।

इस दौरान हरविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह लुधियाना और सतविंदर सिंह , रविंद्र सिंह होटल की पार्किंग में खड़े थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और इन सभी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सतविंदर सिंह व रविंद्र कुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें