फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मौसम के करवट लेने से देवभूमि में लोगों को तपिश से मिली राहत, जानें मौसम अपडेट विस्तार से

Thu, 30 Apr 2026 04:58 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट लेने की वजह से लोगों को तपिश से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में पांच मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान छाता लिए अपने गंत्वय की ओर जाते लोग । - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में मौसम ने वीरवार को दोपहर बाद करवट ली है। शहर में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई वहीं जिले के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। ओलावृष्टि से बागवानी को काफी नुकसान हो गया है। जिले में कुफरी, ठियोग, फागू समेत कई अन्य क्षेत्रों में भंयकर ओलावृष्टि हुई है। भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। ऊपरी शिमला में स्टोन फ्रूट का सीजन शुरू हो गया है।

विज्ञापन




वहीं सेब के बगीचों में भी फ्लावरिंग और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फल लगना भी शुरू हो गया है लेकिन अब फूलों के झड़ने व फलों में ओलावृष्टि से दाग लगने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान भारी बारिश व ओलावृष्टि के साथ तूफान चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन




वहीं, प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। रोहतांग और कुंजम दर्रे समेत ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम में भी बड़ी संख्या में सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की। 



चंबा में पांगी उपमंडल की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान, गुम्मा, सुराल, सचे जोत में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात विस क्षेत्रों में हल्की बारिश ने लोगों को ठंडक देने का काम किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में पांच मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह के समय मौसम साफ रहा।  करीब 11 से एक बजे तक शहर में बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन

शाम को मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से बुधवार को गर्मी का असर कम रहा। बीते दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था जो दो दिन से बदले मौसम से घटकर 30 से 35 डिग्री तक आ गया है। पांच मई तक तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं। उधर, मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर में 14.8, भुंतर में 12.9, कल्पा में 6.0, धर्मशाला में 20.6, ऊना में 19.0, नाहन में 16.7, सोलन में 12.7, मनाली में 10.9, कांगड़ा में 17.5, मंडी में 16.7 और बिलासपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें