फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हिमाचल की रवाना, बीआर कौशल को बनाया कप्तान

Thu, 09 Feb 2023 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश दृष्टिबाधित क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि हिमाचल टीम का पहला टी-20 मैच 13 फरवरी को आंध्र प्रदेश के साथ होगा। 
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हिमाचल की रवाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में होने जा रही दृष्टिबाधित टी-20 नागेश क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम वीरवार को कुल्लू से रवाना हो गई है। नागेश ट्रॉफी इस बार चेन्नई में होने जा रही है। इसमें पूल-ए में हिमाचल की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम 13 से 17 फरवरी तक चार मैच खेलेगी। जिला मुख्यालय ढालपुर से हिमाचल के 14 खिलाड़ियों को दल रवाना हुआ। इसमें कुल्लू से संजय शर्मा, बीआर कौशल, हेम राज, गोपाल चंद, राजकुमार और राजविंदर, मंडी से उमेश कुमार, तेजराम वर्मा, विजय कुमार, सूरज, हमीपुर से प्रिंस, सिरमौर से वीरेंद्र कुमार, चंबा से अविनाश शर्मा और लाहौल-स्पीति के पंकज ठाकुर शामिल हैं। टीम बीआर कौशल के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। इसके अलावा टीम के कोच मनोहर सिंह और टीम मैनेजर प्रदीप शर्मा होंगे। हिमाचल प्रदेश दृष्टिबाधित क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि हिमाचल टीम का पहला टी-20 मैच 13 फरवरी को आंध्र प्रदेश के साथ होगा। 14 फरवरी को दूसरा मैच मेजबान तमिलनाडु, तीसरा 15 को झारखंड और चौथा मैच 16 को केरल के साथ खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें