फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने का 105 साल पुराना स्कूल जलकर राख, रिकॉर्ड भी जला

Mon, 09 Apr 2018 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दलाश (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के दलाश क्षेत्र में करीब 105 वर्ष पुराने राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला में शनिवार रात अचानक आग लग गई। इस घटना में स्कूल के सात कमरे और उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्कूल के एक कमरे में चलाया जा रहा आंगनबाड़ी केंद्र भी राख हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। यह स्कूल अंग्रेजों के समय में वर्ष 1913 में खुला था। हालांकि इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रहीं हैं। लिहाजा स्कूल बंद पड़ा था।

राख के ढेर में तब्दील

केंद्र प्राथमिक पाठशाला दलाश के सीएचटी मंगल दास ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे उन्हें फोन पर सूूचना मिली कि स्कूल में आग लग गई है। उन्होंने अग्निशमन विभाग आनी को सूचित किया।

दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्कूल के सात कमरे आग की चपेट में चुके थे। इससे कक्षाओं में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।

स्कूल में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र, रिकॉर्ड और स्कूल में मिड-डे मील का सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। स्कूल का केवल एक कमरा ही बचाया जा सका है। सीएचटी के अनुसार स्कूल में पहली से पांचवीं तक के कुल 43 बच्चे हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए अब एक ही कमरा है। वैकल्पिक व्यवस्था होने तक इसी कमरे में कक्षाएं चलानी पड़ेंगीं।

डीएसपी आनी रोहित मृगपूरी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसए भवन में रखा रिकॉर्ड ही बचा

आग से स्कूल का पुराना रिकॉर्ड भी जल गया है। स्कूल से संबंधित पिछले 10-15 साल का रिकॉर्ड सर्व शिक्षा अभियान के तहत बनाए गए एक भवन में रखने के चलते बच गया है। शेष रिकॉर्ड खत्म हो गया है। स्कूल के अलावा अब आंगनबाड़ी केंद्र चलाना भी मुश्किल हो गया है।

पंचायत घर में चलेगा स्कूल
घटना स्थल का जायजा लेने के लिए रविवार को एसडीएम आनी पूजा चौहान मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। स्कूल के साथ लगते पंचायत घर के दो कमरों में कक्षाएं लगाई जाएंगी।

आंगनबाड़ी को महिला मंडल भवन में चलाया जाएगा। उधर, बीईईओ आनी शीला नेगी ने कहा कि स्कूल में आग से जली कुर्सियों, बैंच, ब्लैकबोर्ड, डेस्क आदि के बारे में जल्द विभाग को लिखा जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर स्कूल को फर्नीचर उपलब्ध करवाया जाएगा।

स्कूल का नया भवन बनेगा
विधायक किशोरी लाल सागर ने स्कूल जलने की घटना दुख जताया है। कहा कि आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही स्कूल के नए भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें