फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सबसे खुशहाल राज्य : प्रो. ममता मोक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगोष्ठी में चर्चा के दौरान दी जानकारी
विज्ञापन

सिविल सेवा दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में बताया महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के लोक प्रशासन विभाग ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में सिविल सेवा दिवस समारोह पर संगोष्ठी और चर्चा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश में बदलती सरकार की व्यवस्था : इसके मुद्दे और चुनौतियां विषय पर चर्चा हुई।

लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्ष एवं डीएसडब्लू प्रो. ममता मोक्टा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में सिविल सेवकों के योगदान को मान्यता और सम्मान देने के लिए सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 2025 में सिविल सेवा दिवस का विषय कुशल और पारदर्शी शासन के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना रखा है। कहा कि हिमाचल को 2025 में देशभर में सबसे खुशहाल राज्य घोषित किया है। दीनदयाल उपाध्याय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रदेश को स्पार्क पुरस्कार मिला है। एक मीडिया ग्रुप ने हिमाचल को डायमंड स्टेट अवार्ड भी दिया है। सड़क सुरक्षा के लिए शाइनिंग स्टार अवार्ड प्रदेश को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव शिक्षा सुनील वर्मा ने प्रदेश में सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले प्रो. जोगिंद्र धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल विश्वविद्यालय में परीक्षा पूर्व कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग दी जाती है। संगोष्ठी में डॉ. आभा चौहान, डॉ. शमशेर राठौर, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. रजिया सुल्तान, डॉ. मीरा आदि ने भी विचार रखे। मंच का संचालन मुस्कान एवं उदित ने किया। अजय, उत्कर्ष और उदित ने विभिन्न सिविल सेवा सुधारों पर अपनी प्रस्तुति दी। डॉ. मुनीश दुल्टा ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें