फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 4,050 लाभार्थियों को सहारा योजना की किस्त जारी, लाभार्थियों को इतने रुपये मिलेंगे

Mon, 31 Aug 2026 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश में कैंसर समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 4,050 मरीजों को सहारा योजना में 3,000 रुपये की अप्रैल से जुलाई तक की किस्त जारी कर दी गई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से छंटनी के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को लाभार्थियों की सूची देने के बाद यह राशि जारी की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सहारा योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कैंसर समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 4,050 मरीजों को सहारा योजना में 3,000 रुपये की अप्रैल से जुलाई तक की किस्त जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छंटनी के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को लाभार्थियों की सूची देने के बाद यह राशि जारी की है। अब सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने पात्र लाभार्थियों को योजना की नियमों और शर्तों के अनुसार पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास सहारा योजना में करीब 37 हजार लाभार्थियों का रिकॉर्ड था।

विज्ञापन

विभाग ने इन मामलों की जांच और पात्रता की शर्तों के आधार पर छंटनी की। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए, जो योजना के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते हैं। जांच के बाद 4,050 लाभार्थी पात्र पाए गए। अब इन लाभार्थियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से योजना का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। सहारा योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के दौरान आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है। योजना में पात्र व्यक्ति को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन

कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज भी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि केवल सूची में नाम होने से ही सहायता राशि जारी नहीं होगी। लाभार्थियों को योजना के तहत निर्धारित नियमों और शर्तों को पूरा करते हुए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ईसोमा विभाग एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तीकरण विभाग के निदेशक सुमित खिमटा ने कहा कि अप्रैल से जुलाई तक राशि लाभार्थियों की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें