फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दवा खरीद पर कितना पैसा खर्चा: हाईकोर्ट

Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
विज्ञापन
दवा खरीद मामले में हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए हैं कि वह हलफनामे के माध्यम से बताएं कि इस वित्त वर्ष में वितरण के लिए दवाओं की खरीद पर कितना पैसा खर्च किया गया?
विज्ञापन


शपथपत्र में यह भी बताना होगा कि क्या डॉक्टर मरीजों को दवा लिखते समय मुफ्त वितरण की दवाएं लिखते हैं या नहीं? क्या डॉक्टर मुफ्त दवाइयों के बारे में मरीजों को जानकारी दे रहे हैं?

कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से पूछा है कि सरकार की ओर से वितरण के लिए खरीदी गई दवाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने को क्या कदम उठाए गए? जनता को इस बारे में सूचित करने के लिए सरकार क्या तरीके अपना रही है?
विज्ञापन


क्या दवाओं के वितरण संबंधी विस्तृत जानकारी जनता के ध्यान में लाने के लिए साइन बोर्ड उपयुक्त स्थान पर लगाए गए हैं? दवा वितरण में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने क्या कार्रवाई की है?

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने जनहित से जुड़े इस मामले में प्रधान सचिव आयुर्वेद, डायरेक्टर आयुर्वेद को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें भी उपरोक्त बिंदुओं पर अपना-अपना हलफ नामा दायर करने के आदेश दिए। मामले पर सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें