भाजपा नेता के डीओ पर पुलिस हेड कांस्टेबल के किए गए तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वह बताए कि किस आधार पर पुलिस कर्मी का तबादला किया। कोर्ट ने पहले 17 जनवरी तक सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन सरकार का कोई जवाब न मिलने पर कोर्ट ने तबादला आदेश पर स्टे लगा दी है। पुलिस विभाग बिलासपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात भाग सिंह ठाकुर को सिटी चौकी से छठी आईआरबीएन नाहन के लिए बदला गया, जबकि इससे पहले भी भाग सिंह का दो साल में चार बार तबादला हो चुका है। पहले उन्हें स्वारघाट से सदर, सदर से भराड़ी, भराड़ी पुलिस लाइन से बिलासपुर और पुलिस लाइन ने सिटी चौकी और अब सिटी चौकी बिलासपुर से 6वीं आरआईबीएन नाहन बदल दिया गया।