फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला का गुड़िया केस: कस्टडी में हत्या, पूरा कोटखाई थाना लाइन हाजिर

Thu, 20 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‌शिमला के कोटखाई के गुड़िया गैंगरेप एंड मर्डर केस में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की हत्या के बाद कोटखाई थाने के सभी जवान हाजिर कर दिए गए हैं। थाने के एसएचओ से लेकर कांस्टेबल तक हर जवान पर कार्रवाई हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी कर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ‌शिमला डीडब्लयू नेगी के अनुसार देर रात गैंगरेप के आरोपी राजेंद्र और सूरज के बीच मारपीट हो गई जिसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जवान उसे ठियोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही आईजी साउथ रेंज जहूर जैदी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद थाने के हर कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, आज इस मामले पर हिमाचल हाईकोर्ट भी बड़ा फैसला लेने वाला है। कोर्ट सीबीआई को इस मामले की जांच केे आदेश दे सकता है। हिमाचल सरकार ने कोर्ट से मामले की जल्द जांच के लिए सीबीआई को आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

न्यायिक जांच शुरू, कई पुलिसवालों पर गिरेगी गाज

मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है। ‌थाने में जाकर इस मामले से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, आरोपी राजेंद्र के खिलाफ अब हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

उधर, वारदात के वक्त पुलिस क्या कर रही थी, इन सबको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता पहले ही असली आरोपियों को न पकड़ने के आरोप पुलिस पर लगा चुकी है। ऐसे में एक आरोपी की हत्या के बाद कुछ लोग इस मामले में पुलिस तक की मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल जल्द खुलासा होगा कि आखिर क्यों राजेंद्र ने सूरज की जान ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें