फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट ने रद्द की आठ से होने वाली गर्मियों की छुट्टियां

Fri, 05 Jun 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
विज्ञापन

लॉकडाउन से प्रभावित अदालती कामकाज की भरपाई को उच्च न्यायालय ने 8 से 12 जून तक होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द कर दिया है। इन दिनों को न्यायालय के कार्य दिवस के रूप में घोषित किया गया है। उच्च न्यायालय के कामकाज के लिए की गई वर्तमान व्यवस्था ही अगले आदेशों तक जारी रहेगी। वर्तमान में उच्च न्यायालय वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यवाही के अलावा यदि आवश्यक हो तो सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए पहले की तरह कोर्ट रूम में मामले की सुनवाई कर रहा है।

विज्ञापन


उधर, विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशों, सर्वोच्च न्यायालय व हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हिमाचल के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों व उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय में तैनात कर्मचारियों ने 50 लाख 68 हजार 521 रुपये एकजुटता प्रतिक्रिया निधि के लिए दिए, जबकि 1.34 लाख रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड में भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें