सरकार योजना बनाकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए 20, सिल्वर 10 और कांस्य को छह लाख रुपये की धनराशि तय की। ऐसे में सिल्वर मेडल लाने पर प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितु नेगी को 10-10 लाख रुपये और अजय ठाकुर को कांस्य पदक लाने के लिए छह लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाना है, लेकिन सरकार की यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई है।
पीएम मोदी भी मिले हैं मेडलिस्ट के साथ
खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए पैरा एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल जीतकर आए भारत के खिलाड़ियों के साथ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अक्तूबर को मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को रात्रि भोज दिया था।
25 या 26 जनवरी को सम्मानित होंगे खिलाड़ी : ठाकुर
सरकार 25 जनवरी को हिमाचल दिवस या 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना बना रही है। - गोविंद ठाकुर, खेल मंत्री