फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 9 आईएएस और 8 एचएएस का तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

Sat, 30 Jun 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने 9 आईएएस और 8 एचएएस  ट्रांसफर किए हैं। प्रदेश सरकार ने नगर निगम आयुक्त, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक समेत 9 आईएएस और 8 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


पूर्व में आयुक्त रह चुके पंकज राय को फिर से नगर निगम आयुक्त लगाया है, इस पद पर तैनात रोहित जम्वाल अब निदेशक प्रारंभिक शिक्षा होंगे। निदेशक प्रारंभिक मनमोहन शर्मा को मिशन डायरेक्टर एनएचएम लगाया है।  

आईएएस अधिकारियों में प्रधान सचिव (टीसीपी व हाउसिंग) प्रबोध सक्सेना को कार्मिक विभाग के साथ हाउसिंग का दायित्व सौंपा है। सचिव व निदेशक ऊर्जा डॉ. अजय शर्मा को निदेशक वित्त राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड शिमला लगाया।
विज्ञापन


परिवहन निदेशक बलबीर चंद बडालिया को पंजीयक सहकारी सभाएं का जिम्मा संभालेंगे। निदेशक वित्त व राज्य विद्युत बोर्ड लि. शिमला राजीव शर्मा को आबकारी एवं कराधान आयुक्त लगाया है। 

Trending Videos

इनको भी ट्रांसफर किया

पंचायतीराज विभाग के निदेशक राकेश कंवर को निदेशक पर्यटक एवं नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। निदेशक पब्लिक फाइनेंस एवं विशेष सचिव वित्त हंसराज चौहान को एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग का निदेशक लगाया है।

डॉ. नरेश लट्ठ को निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियमन के पद पर तैनात किया है। मानसी सहाय को राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया है। निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सुदेश कुमार मोक्टा को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी लगाया है। 
विज्ञापन

ये एचएएस भी बदले

राम कुमार गौतम को कार्यकारी निदेशक हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड लगाया गया है। संयुक्त सचिव जनजातीय विकास व अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास का अतिरिक्त दायित्व नरेश ठाकुर को सौंपा है।

कार्यकारी निदेशक राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड कुमुंद सिंह को प्रबंध निदेशक हिमाचल पर्यटन विकास निगम, अतिरिक्त सचिव सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य घनश्याम चंद को प्रबंध निदेशक मिल्कफेड टुटू, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियामन मनोज तोमर को सचिव राज्य सूचना आयुक्त और सचिव राज्य सूचना आयुक्त ऐकता काप्टा को संयुक्त सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें