फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले 23 बीडीओ

Thu, 21 Feb 2019 04:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 आईएएस और एचएएस अधिकारियों के बडे़ स्तर पर हुए तबादलों के बाद जयराम सरकार ने 23 बीडीओ की भी स्थानांतरण अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद यह तबादले किए गए हैं। तीन साल से एक ही स्थान पर डटे बीडीओ समेत अन्य कई बदलियां की हैं।

विज्ञापन


 बीडीओ रेखा कुमारी को विकास खंड धर्मपुर मंडी, सुदर्शन सिंह को गगरेट से डीआरडीए सिरमौर, इंदुबाला को सलूणी से नगरोटा सूरियां, किशन चंद को चंबा से नगरोटा बगवां, सुशीला को मैहला से इंदौरा, अस्मिता को हमीरपुर से कांगड़ा, यशपाल सिंह को हमीरपुर से ऊ ना और रमेश कुमार को नगरोटा बगवां से बमसन स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

मनीष कुमार को रैत कांगड़ा से मैहला चंबा, सिकंदर को भेड़ू महाराज सुलाह से बाली चौकी मंडी, अभिनीत कात्यान को धर्मशाला से हमीरपुर, बशीर को नेरचौक बल्ह से भटियात, चेतराम को बाली चौकी से लंबागांव, अनूप कुमार को नाहन से ठियोग, रवि कुमार बैंस को धर्मपुर सोलन से नारकंडा और हेमचंद

शर्मा को नालागढ़ से गगरेट के लिए बदला गया है। प्रताप चौहान को ठियोग से सलूणी, एम देवी को नारकंडा से धर्मपुर सोलन, रोशन लाल को चौपाल से झंडूता, राजेंद्र सिंह को कुपवी से करसोग, विजय कांत नेगी को छौहारा से नेरचौक बल्ह, सतपाल सिंह को जुब्बल से कुपवी और राजकुमार को ऊना से नालागढ़ के निए स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें