फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 700 करोड़ रुपये का ऋण लेगी हिमाचल सरकार, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

Fri, 03 Jul 2026 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं के वित्तपोषण के लिए बाजार से 700 करोड़ रुपये का ऋण जुटाएगी। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लेगी लोन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं के वित्तपोषण के लिए बाजार से 700 करोड़ रुपये का ऋण जुटाएगी। वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर 13 वर्ष की अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा की है। इस संबंध में 7 जुलाई को भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। सरकार 700 करोड़ रुपये की राशि के सरकारी स्टॉक जारी करेगी।

विज्ञापन


इस ऋण के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग राज्य की विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर किया जाएगा। प्रतिस्पर्धी बोलियां 7 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक आरबीआई के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर जमा की जाएंगी, जबकि गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियों के लिए समय सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जारी की जा रही प्रतिभूतियों की अवधि 13 वर्ष होगी, जो 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 8 जुलाई 2039 को पूरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें