फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नशा तस्करी के खिलाफ सरकार की कड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में आठ अपराधियों को पकड़ा

Mon, 31 Mar 2025 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। नशे को जड़ से खत्म करने लिए एक सप्ताह के भीतर आठ आदतन अपराधियों को पीआईटी, एनडीपीएस में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। नशे को जड़ से खत्म करने लिए एक सप्ताह के भीतर आठ आदतन अपराधियों को पीआईटी, एनडीपीएस में हिरासत में लिया गया है। यह अपराधी नूरपुर, सिरमौर, चंबा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (सोलन) और कांगड़ा से संबंधित हैं। यह बार-बार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें। उन्होंने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ कानूनों के सख्त प्रवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें भी की हैं। वर्तमान राज्य सरकार पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। इस अधिनियम के तहत कानूनी पहलुओं की निगरानी के लिए 23 अप्रैल 2023 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की अध्यक्षता में सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें