फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट रद्द होने के डर से वरिष्ठ मंत्री ने जमा कराई लीज मनी

Mon, 03 Oct 2016 10:19 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने खुद को मिले एक प्लॉट के लिए सालों बाद लीज मनी जमा करवाई है। उन्होंने यह लीज मनी प्लॉट रद्द होने के डर से हिम लेजिस्लेर्ट्स सोसाइटी में जमा करवाई है। इन्होंने न तो आवंटित प्लॉट पर सालों से लीज मनी दी थी और न ही इस पर मकान बनाया। इन्हें शिमला के हीरानगर में यह प्लॉट एक दशक पहले अलॉट किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने शुरुआत में लीज मनी की करीब दस हजार की कुछ किश्तें दीं, लेकिन बकाया 40 हजार रुपये अब जमा कराए हैं। कई विधायकों, पूर्व विधायकों ने हिम लेजिस्लेर्ट्स सोसाइटी शिमला से एक-डेढ़ दशक पहले लीज पर प्लॉट तो ले लिए थे, मगर लीज मनी नहीं दी। समय पर लीज मनी जमा नहीं करवाने वाले ऐसे विधायकों-पूर्व विधायकों की संख्या 31 है। कुछ समय पहले इन्हें सोसाइटी की ओर से सूचना भी भेजी गई कि वे लीज मनी जमा करवा दें। 
विज्ञापन

सोसाइटी से पूछा- कहीं मेरे प्लॉट पर अतिक्रमण तो नहीं

हाल ही में सोसाइटी की एक बैठक में यह तय हुआ है कि जिन पात्र प्रतिनिधियों ने लीज मनी जमा नहीं करवाई है और जिन्होंने समय पर मकान नहीं बनाए हैं, उनके प्लॉट रद्द करने को नोटिस भेजे जाएं। इसकी भनक वरिष्ठ मंत्री को भी लग गई। इसके बाद लगभग चार बिस्वा के इस प्लॉट पर उन्होंने लीज मनी की बकाया राशि यानी 40 हजार रुपये जमा करवा दिए। 

विधायकों, पूर्व विधायकों की ओर से किए जा रहे धड़ाधड़ अतिक्रमणों के बाद इन मंत्री ने सोसाइटी में लीज मनी जमा करवाते हुए यह भी पूछा है कि कहीं उनके प्लॉट पर किसी ने अतिक्रमण तो नहीं किया है। सोसाइटी के सदस्यों ने इस संबंध में उन्हें स्थिति स्पष्ट कर कहा है कि उनका प्लॉट अभी सुरक्षित है। आप यहां मकान बना लें। 

हिमाचल सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने पिछले दिनों ही लीज मनी जमा करवाई है। अब उनका कोई बकाया नहीं है। -भगतराम चौहान (पूर्व विधायक), महासचिव, हिम लेजिस्लेर्ट्स हाउसिंग सोसाइटी, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें