हिमाचल में सरकार की वेबसाइट कैसे चल रही है? इसका जयराम सरकार खुद आम जनता से फीडबैक मांग रही है। अच्छी, औसत या असंतोषजनक। लोग इनमें से किसी एक विकल्प पर क्लिक कर सकेंगे। आम लोगों की सरकार के बारे में मौजूदा राय जानने के बाद राज्य सरकार ने उनसे गुड गवर्नेंस के सुझाव भी मांगे हैं। यह लिंक फीडबैक/कांटैक्ट अस नाम से राज्य सरकार की वेबसाइट पर दिया गया है जो स्क्रॉल करता रहता है।