फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन पेश होगा हिमाचल सरकार का बजट, अधिसूचना जारी

Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 10 मार्च को अगले वित्त वर्ष के लिए हिमाचल का बजट पेश करेंगे। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा और सात अप्रैल तक चलेगा। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी। 19 मार्च से 26 मार्च तक अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 1 मार्च से बारहवीं विधानसभा का 14वां सत्र बुलाया है। साल के इस पहले सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। दस मार्च को मुख्यमंत्री वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश करेंगे। 

विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान दो दिन प्राइवेट मेंबर बिजनेस के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2016-17 का अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने उम्मीद जताई है कि बजट सत्र के दौरान जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों सार्थक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें