फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह नए रोपवे बनाने की प्रक्रिया शुरू, सरकार ने गठित की कमेटी

Mon, 20 Aug 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में तेरह नए रोपवे बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनियों को निर्माण में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने कमेटी गठित की है। यह कमेटी कंपनियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने के अलावा फॉरेस्ट क्लीयरेंस और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि वन, लोनिवि, पर्यटन और पर्यावरण अधिकारी सदस्य होंगे। ये रोपवे शिकारी देवी, नारकंडा स्थित हाटू, चांशल, पालमपुर, शाहतलाई आदि स्थानों पर बनाए जाएंगे। हिमाचल में रोपवे निर्माण के नियम जटिल होने से कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही थीं। सरकार की ओर से इस मामले को कैबिनेट की बैठक में ले जाया गया।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार
बैठक में फैसला लिया गया कि नियमों का सरलीकरण किए जाने से ही कंपनियां हिमाचल में निवेश करेंगी। पर्यटन विभाग की मानें तो फॉरेस्ट क्लीयरेंस और पर्यावरण की स्वीकृति लेने के लिए कंपनियों को महीने लग जाते थे, इस कारण कंपनियां हिमाचल के बजाय दूसरे राज्यों में काम करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाती थीं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने बताया कि कंपनियों को एनओसी दिलाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें वन, पर्यटन, लोनिवि, पर्यावरण के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह कमेटी कंपनियों का पूरी तरह से सहयोग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें