हिमाचल प्रदेश के कार्मिक विभाग ने 24 आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम स्केल जारी करने की अधिसूचना जारी की है। यह सुपरटाइम स्केल वर्ष 1998 से 2003 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। सेवारत अधिकारियों को वास्तविक आधार, राज्य से बाहर सेवाएं दे रहे अधिकारियों को परफोर्मा आधार और रिटायर हो चुके अधिकारियों को काल्पनिक आधार पर दिया गया है।
1998 बैच में यह लाभ देवेश कुमार, आरएस गुप्ता, राजेंद्र सिंह और डॉ. अरुण कुमार शर्मा को जारी हुआ है। 1999 बैच में इसे अमनदीप गर्ग, पुष्पेंद्र राजपूत, जगदीश चौहान और मधुबाला शर्मा को मिला है। 2000 बैच में आरएन बत्ता, डॉ. पूर्णिमा चौहान, 2001 बैच में आर सेलवम, नंदिता गुप्ता, डॉ. संदीप भटनागर, डॉ. दिनेश मल्होत्रा, आरके शंकर, 2002 बैच में अभिषेक जैन, मोहन चौहान, एसके चौधरी, अक्षय सूद, जीके श्रीवास्तव और 2003 बैच में इसे एम सुधा देवी, अजय शर्मा, विकास लाबरू और बलबीर चंद बडालिया को दिया है।