फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी-बसों के 2210 रूट परमिट जारी, बैठक में सरकार ने दी मंजूरी

Sun, 03 Jun 2018 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 2210 रूटों पर टैक्सी कैब, मैक्सी कैब और कांट्रेक्ट बसें चलाने के लिए परमिट स्वीकृत कर दिए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण की राजधानी शिमला में हुई बैठक में सरकार इसकी मंजूरी दे दी गई। अक्तूबर 2017 में प्रदेश सरकार ने परमिट देने पर पाबंदी लगा दी थी। जयराम सरकार ने परमिट स्वीकृत कर बेरोजगार युवकों को बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन


प्रधान सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्राधिकरण की बैठक में परमिट जारी करने का फैसला लिया गया। प्राधिकरण के सदस्य सचिव और अतिरिक्त आयुक्त परिवहन डॉ. पंकज ललित ने बताया कि 1549 टैक्सी कैब, 624 मैक्सी कैब के लिए परमिट स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा कांट्रेक्ट कैरेज बसों जिनका अनुबंध स्कूल/औद्योगिक संस्थान से है, के 28 और कांट्रेक्ट कैरेज वोल्वो बसों के नौ परमिट स्वीकृत किए गए। राज्य परिवहन प्राधिकरण एक अर्ध न्यायिक संस्था है, जो सरकार को समय-समय पर परिवहन संचालन से संबंधित सलाह देती है।

प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों के कार्यों को भी यह नियंत्रित करती है। बैठक में निदेशक परिवहन बलवीर बडालिया सहित गैर सरकारी सदस्य जिंदू देवी, हरपाल सिंह गिल, पाल वर्मा और चमन पुंडीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें