फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों, पेंशनरों को तीन फीसदी डीए जारी, जानिए किसको कितना फायदा

Sat, 13 Jan 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने कर्मचारी और पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। डीए की यह किस्त पहली जुलाई 2017 से देय है। 

विज्ञापन


इसे जनवरी माह के वेतन के साथ एक फरवरी को दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर वार्षिक 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। कर्मचारियों का बकाया एरियर जीपीएफ में जाएगा। 

मासिक इतने रुपये तक का होगा लाभ 

इसके अलावा अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को फरवरी में इसका नकद भुगतान किया जाएगा। बकाया एरियर कैश मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 27 दिसंबर को शपथ के अगले दिन डीए जारी करने का एलान किया था। 

तीन फीसदी डीए किस्त का प्रथम श्रेणी कर्मचारियों को मासिक 2000 से 2500 रुपये, द्वितीय क्षेत्री को 1400 से 2000 रुपये, तृतीय श्रेणी को 1200 से 1800 रुपये और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को 700 से 1000 रुपये का फायदा होगा। पेंशनरों को मासिक 300 से 2,500 रुपये का लाभ होगा। 
विज्ञापन

तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों का कार्यभार सौंपा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर को वन, यूडी, टीसीपी और हाउसिंग के अलावा तकनीकी शिक्षा, परिवहन, युवा खेल और शिकायत प्रकोष्ठ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

प्रधान सचिव संजय गुप्ता के विदेश दौरे पर जाने के चलते कपूर को यह विभाग सौंपे गए हैं। वहीं, सचिव आईपीएच देवेश कुमार के छुट्टी पर जाने के चलते प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा को आईपीएच और राजीव शर्मा को एमडी एचपीपीसीएल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें