फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2600 एसएमसी शिक्षकों को बड़ा तोहफा, सरकार ने लिया ये फैसला

Fri, 08 Mar 2019 06:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2600 शिक्षकों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। इन शिक्षकों को एक अप्रैल से 1300 से 2200 रुपये तक का वित्तीय लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर मानदेय बढ़ोतरी के आदेश  जारी कर दिए हैं। एसएमसी के तहत रखे गए पीजीटी और टीजीटी को अब 13478 रुपये मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन

सीएंडवी को मिलेंगे इतने रुपये

पहले इन्हें 11232 रुपये मिलता था। सीएंडवी को 10108 रुपये मिलेंगे, पहले 8410 रुपये मिलते थे। जेबीटी को 7865 रुपये मानदेय मिलेगा, जो कि पहले 6555 रुपये मिलते थे।

एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा ने मानदेय बढ़ोतरी करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें