फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों को झटका, नाइलेट कंपनी को एक्सटेंशन

Sun, 31 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षकों के भारी विरोध के बावजूद राज्य सरकार ने नाइलेट कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने कंपनी का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया है। कंपनी को एक्सटेंशन मिलने से कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी को एक्सटेंशन मिलने के विरोध में कंप्यूटर शिक्षकों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षकों का क्रमिक अनशन शनिवार को 27वें दिन भी जारी रहा। प्रदेश के 1100 सरकारी स्कूलों में चार जुलाई से कंप्यूटर शिक्षा ठप पड़ी हुई है। शनिवार को जिला कांगड़ा के कंप्यूटर शिक्षक संजीव कटोच, रमित अवस्थी और राजीव कुमार शिमला में विधानसभा के समीप क्रमिक अनशन पर बैठे। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने बजट सत्र में आउट सोर्सिंग पर शिक्षकों को नियुक्ति करने पर रोक लगाई थी।

लेकिन अब वोकेशनल शिक्षकों की आउट सोर्सिंग पर भर्ती की जा रही है। जो शिक्षक 15 सालों से सरकारी सेवाओं में सेवाएं दे रहे हैं, उनके लिए सरकार कोई भी नीति नहीं बना रही है। कंप्यूटर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। कंपनी को एक्सटेंशन देकर सरकार ने शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी की है। कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन भी कंप्यूटर शिक्षकों के समर्थन में आ गई है। शनिवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव हीरालाल वर्मा की अगुवाई में कंप्यूटर शिक्षकों से मुलाकात की। हीरालाल वर्मा ने सरकार से कंप्यूटर शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें