दो अक्तूबर को हुई लिखित परीक्षा का 10 अक्तूबर को परिणाम घोषित हो गया। इसमें 27 हजार युवा पास हुए, लेकिन 12 अक्तूबर को सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण भर्ती प्रक्रिया लटक गई।
चूंकि, तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में इंटरव्यू को खत्म कर दिया था, लेकिन पुलिस भर्ती में पुलिस एक्ट के हिसाब से इंटरव्यू का प्रावधान था। इसलिए नई सरकार के आने पर भी यह भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
अब जयराम सरकार के मंजूरी देने के बाद इंटरव्यू के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि सभी आईजी को निर्देश दे दिए हैं कि लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दें।