फिलहाल कैबिनेट बैठक के लिए आठ-नौ एजेंडे रखे गए हैं। मंत्री बाद में भी अनुपूरक एजेंडे शामिल कर सकते हैं। चूंकि अधिकतर मंत्री शनिवार को फील्ड में ही थे, इसलिए उनके सोमवार को शिमला पहुंचने के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट घोषणाओं को लागू करने पर विभागीय मंत्रियों से स्टेटस लेंगे। शहरी क्षेत्रों में भवनों के फ्लोर एरिया रेश्यो को लेकर नई नीति लाने पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कई विभागों में रिक्तियां भरने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।