फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट से पहले दे दी प्रमोशन, नया पद सृजित कर लगाया एमडी

Sat, 01 Sep 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर (सिस्टम ऑपरेशन) सुनील ग्रोवर को सेवानिवृत्त होने से पहले ही जयराम सरकार ने नया पद सृजित कर प्रबंध निदेशक लगा दिया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के तहत सुनील ग्रोवर को सरकार ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) में एक साल के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के निदेशक पद पर इन्हें पदोन्नत करते हुए सरकार ने सेंटर में प्रबंध निदेशक की जिम्मेवारी सौंपी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार संतोषजनक काम रहने पर नियुक्ति अवधि को एक साल और बढ़ाया भी जा सकता है। बिजली बोर्ड में चीफ इंजीनियर की सेवानिवृत्ति 58 साल की आयु होने पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक उप्पल बने चीफ इंजीनियर सिस्टम ऑपरेशन

हिमाचल प्रदेश सरकार
निदेशक की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल है। सुनील ग्रोवर की एडजस्टमेंट के लिए सरकार ने एसएलडीसी में प्रबंध निदेशक का नया पद भी स्वीकृत किया है और यह पोस्ट निदेशक पद के समकक्ष है। ऐसे में दो साल का कार्यकाल विस्तार तय है।

एसएलडीसी बिजली प्रबंधन के लिए विद्युत अधिनियम 2003 के तहत अधिकृत है। इसे राज्य में पावर सिस्टम के इनटिगिरेटिड आपरेशन और प्रदेश में स्थापित सभी व्यवस्थाओं डिस्कॉम, प्रत्येक जनरेटिंग कंपनी, जनरेटिंग स्टेशन व सब-स्टेशनों को दिशा-निर्देश जारी करने एवं नियंत्रित करने के अधिकार प्राप्त हैं। 

बिजली बोर्ड में नियुक्त अधीक्षण अभियंता दीपक उप्पल को पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर सिस्टम ऑपरेशन नियुक्त किया गया है। बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रामकुमार गौतम ने पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें