फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा

Mon, 25 Jan 2021 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रिज मैदान शिमला पर 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार मंडी, जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर धर्मशाला, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर सिरमौर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर हमीरपुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल कुल्लू, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, वन मंत्री राकेश पठानिया सोलन, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग चंबा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज बिलासपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें