हिमाचल सरकार ने प्रदेश वन सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादला आदेश के अनुसार डीपीओ एकीकृत विकास परियोजना मंडी रहे मुंशी राम को वन अरण्यपाल मंडी कार्यालय में डीएफओ मुख्यालय, एसीएफ वन्य जीव शिमला अनीता भारद्वाज को सीसीएफ वन्य जीव शिमला मुख्यालय में डीएफओ मुख्यालय, एसडीएम फॉरेस्ट वर्किंग डिवीजन सोलन बलदेव राज को संयुक्त निदेशक एफटीआई चायल, एसडीएम फॉरेस्ट वर्किंग डिवीजन रामपुर केबी नेगी को मंडल प्रबंधक फॉरेस्ट वर्किंग डिवीजन रामपुर लगाया गया है।