साल भर सिर्फ तबादलों के काम में व्यस्त रहने वाले शिक्षा विभाग के लिए भाजपा सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगने की तैयारी की जा रही है।
शनिवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पारदर्शी तबादला नीति बनाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा की पॉलिसी को स्टडी किया जाएगा।
भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह शिक्षकों के तबादलों के आदेश ऑनलाइन जारी होते हैं, उसी तरह तबादले के लिए आवेदन भी ऑनलाइन लेने पर विचार चल रहा है। जल्द ही इस दिशा में बड़ा फैसला लिया जाएगा।