फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होंगे ये 299 स्कूल, पहली बार सार्वजनिक की स्कूलों की संख्या, लोगों से मांगे सुझाव

Thu, 05 Jul 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में दस या इससे कम छात्र संख्या वाले 299 सरकारी स्कूलों को बंद किया जाएगा। ऐसे स्कूलों में शिक्षकों और भवनों के रखरखाव पर आ रहे खर्च के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। ऐसे स्कूल साथ लगते स्कूलों में समायोजित किए जाएंगे। सीधे स्कूल बंद करने की अधिसूचना जारी कर सरकार जोखिम नहीं उठाना चाहती।

विज्ञापन


ऐसे में इन स्कूलों को बंद करने से पूर्व आम लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी जा रही हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आम लोगों को एक सप्ताह में संबंधित जिला शिक्षा उपनिदेशकों के पास सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। इसके साथ ही जिला वार ऐसे स्कूलों की संख्या को अधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया गया है।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार जाग गई है। शिक्षकों के नए पद भरने के साथ-साथ स्कूलों और स्टाफ को मर्ज किया जा रहा है। निदेशालय के मुताबिक 62 प्राइमरी और 23 मिडल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या एक से पांच के बीच है। 6 से 10 छात्र संख्या वाले 173 प्राइमरी और 41 मिडल स्कूल हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया है कि पब्लिक नोटिस के माध्यम से कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने से पहले लोगों की राय मांगी गई है। विद्यार्थियों की कम संख्या वाले अधिकांश स्कूलों से बीते दिनों ही कुछ शिक्षक अन्य स्कूलों में स्थानांतरित कर दिए हैं।

विज्ञापन

मंडी में सबसे अधिक कम छात्र संख्या वाले स्कूल

कम छात्र संख्या वाले स्कूल मंडी जिले में सबसे ज्यादा हैं। यहां एक से पांच विद्यार्थियों वाले 11 और छह से दस विद्यार्थियों वाले 51 प्राइमरी स्कूल हैं। एक से पांच विद्यार्थी संख्या वाले प्राइमरी स्कूल बिलासपुर में चार, चंबा में तीन, हमीरपुर में पांच, कांगड़ा में 27, सिरमौर में दो, शिमला में पांच और सोलन में पांच हैं।

छह से दस संख्या वाले प्राइमरी स्कूल बिलासपुर में 15, चंबा में 17, हमीरपुर में 20, कांगड़ा में 18, कुल्लू में एक, सिरमौर में दो, शिमला में 33, सोलन में 13 और ऊना में चार हैं।

एक से पांच संख्या वाले मिडल स्कूल बिलासपुर में दो, चंबा में तीन, हमीरपुर में एक, कांगड़ा में एक, मंडी में दो, सिरमौर में एक, शिमला में नौ और सोलन में चार हैं। छह से दस विद्यार्थी संख्या वाले मिडल स्कूल बिलासपुर में एक, चंबा में तीन, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में आठ, सिरमौर में एक, शिमला में 15 और सोलन में तीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें