देश के कई अन्य राज्यों की तर्ज पर अब हिमाचल में भी रीयल इस्टेट एजेंट और प्रमोटरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल hprera.in का शुभारंभ किया।
इससे प्रमोटरों तथा खरीदारों को पारदर्शी तथा बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मंत्रिमंडल ने 5 अगस्त की कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश रीयल इस्टेट (विनियम तथा विकास अधिनियम) 2017 को स्वीकृति दी है।
यह वेब पोर्टल कानून के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का वहन न करने वाले निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सुविधा देगा।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश शहरी एवं नगर नियोजन विभाग सुनिश्चित कर रहा है कि सभी प्रमोटर विभाग के निदेशालय में पंजीकरण करवाएं।