हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधायकों की ऐच्छिक निधि 10 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग की जारी एक अधिसूचना बुधवार को राज्य के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि विधायक ऐच्छिक निधि के तहत जारी होने वाली 12 लाख रुपये की धनराशि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद में भी खर्च कर सकते हैं। इस राशि को खर्च करने के लिए सरकार ने मापदंड भी तय कर रखे हैं।