फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान से पहला कबड्डी मैच खेलेंगी हिमाचल की बालाएं

Sun, 19 Aug 2018 05:00 AM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीमें रविवार को पहला मुकाबला खेलेंगी। महिला वर्ग का पहला मुकाबला जापान के साथ होगा। यह कबड्डी खेल का भी पहला मैच है।

विज्ञापन


भारतीय समय अनुसार मैच सुबह आठ बजकर 10 मिनट शुरू होगा। दूसरी ओर, पुरुष टीम भी अपना पहला मुकाबला रविवार को ही खेलेगा। पुरुष टीम को मैच पड़ोसी बांग्लादेश के साथ खेलेगी, जो भारतीय समय अनुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।

पुरुष टीम का दूसरा मुकाबला भी रविवार को होगा, जो शाम साढे़ छह बजे शुरू होगा। यह मैच पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ होगा। भारत की पुरुष टीम की अगुवाई सूबे के अजय ठाकुर कर रहे हैं। महिला टीम में सूबे की प्रियंका, कविता और रितु नेगी खेल रही हैं।
विज्ञापन


इन चारों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हिमाचल के कबड्डी प्रेमियों की नजर रहेगी।  भारतीय महिला कबड्डी की टीम का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को थाईलैंड के साथ सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, पुरुष टीम साढे़ तीन बजे कोरिया से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें