फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटियों ने जीता फुटबाल मैच, मोदी बोले-शाबाश

Wed, 20 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में जिला ऊना के खड्ड की बेटियों ने ऊना सहित प्रदेश का नाम चमकाया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खड्ड फुटबाल यूथ गर्ल्स अकादमी की बालाओं ने अपना हुनर दिखाते हुए जम्मू कश्मीर की टीम को करारी मात दी। मंगलवार को जम्मू के कटरा में हुई राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में जिला ऊना के खड्ड की बेटियों ने ऊना सहित प्रदेश का नाम चमकाया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के प्रवक्ता सत्यदेव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मिनट तक इस मुकाबले को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देखा। उन्होंने हिमाचल की बेटियां की हौसला अफजाई भी की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड्ड फुटबाल यूथ गर्ल्स के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उनको बधाई दी व भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

जम्मू-कश्मीर फुटबाल क्लब की महिला वर्ग की खिलाड़ियों के साथ मुकाबले में खड्ड यूथ गर्ल्स अकादमी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। सत्यदेव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर खिलाड़ियों को श्राइन बोर्ड ने एक-एक ट्रैक सूट भी उपहार स्वरूप भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें