फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को सर्वाधिक उन्न्त, शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

Sun, 06 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में बडे़ राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य और समावेशी विकास श्रेणी में देश का सर्वाधिक उन्नत राज्य घोषित किया गया है। यह दर्जा इंडिया टुडे समूह की ओर से ‘द स्टेट ऑफ स्टेट्स’ पर करवाए गए एक अध्ययन के बाद दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ये पुरस्कार उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इंडिया टुडे की ओर से गत सायं नई दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में लिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ये पुरस्कार बांटे। कॉन्क्लेव में ‘एक देश, एक कर : जीएसटी की आशंका एवं फायदे’ और ‘राज्य के हित में क्या अच्छा है और क्या नहीं’ पर पैनल परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। 

परिचर्चा में भाग लेते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व एवं राज्य के लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी तथा उत्तरदायी शासन प्रदान करने की प्रतिबद्धता के कारण हिमाचल शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक उत्थान और समावेशी उन्नति के क्षेत्र में एक अग्रणी एवं मार्गदर्शक राज्य के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन


समावेशी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में ये पुरस्कार सीएम वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों को बयान करते हैं। कहा कि हिमाचल शिक्षा हब के रूप में उभरा है और प्राथमिक स्तर से कॉलेज तक गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित बनाई जा रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और इन उपलब्धियों के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी। इंडिया टुडे समूह के संपादकीय समूह निदेशक राज चेन्गप्पा ने अतिथियों का स्वागत किया और ‘द स्टेट ऑफ स्टेट्स’ पर अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें