इन एमबीबीएस डॉक्टरों का मानदेय 26250 रुपये प्रतिमाह रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थान के 8 अप्रैल 2013 और 28 जनवरी 2019 को जारी पत्र में तय वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे।
हर जिले को नए डॉक्टर दिए गए हैं। डाक्टरों की कमी दूर की गई है। स्वास्थ्य संस्थान में पैरा मेडिकल स्टाफ को भी भरा जा रहा है। जहां डाक्टरों की तैनाती की गई है, उन्हें तय स्थान पर ही ज्वाइनिंग देनी होगी। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री