दरअसल, देश के आजाद होने के बाद जब 1953 में हिमाचल प्रदेश पार्ट सी राज्य बना, तब से 2007 में गजट ऑनलाइन होने से पहले तक की हर गजट अधिसूचना को सचिवालय लाइब्रेरी ने सहेजकर रखा है। अब इसी धरोहर को प्रदेश सरकार एनआईसी और लाइब्रेरी के साथ मिलकर ऑनलाइन करने की कवायद में जुटा है।
एनआईसी इन पुराने गजट को इस तरह पीडीएफ फाइल बना रहा है, ताकि इसे ऑनलाइन किया जा सके। खास बात यह है कि पुराने गजट में कोई भी व्यक्ति एक शब्द को लिखकर भी उससे जुड़ी सूचना तलाश सकता है। वर्तमान गजट में भी इस नए फीचर को जोड़ने पर काम किया जा रहा है। पुराने गजट के ऑनलाइन होने के बाद लोगों को पुरानी गजट अधिसूचना के लिए सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ा करेंगे।