फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बद्दी के मजदूरों को वेतन के साथ बांटी जाएगी निशुल्क राशन किट

Fri, 29 May 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
बद्दी से पलायन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल में कोरोना महामारी के बीच स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। बद्दी के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों सहित अन्य कामगारों को अब वेतन के साथ राशन किट भी दी जाएगी। प्रदेश में लघु उद्योग भारती ने यह अनोखी पहल की है। लघु उद्योग भारती का मानना है कि औद्योगिक क्षेत्र से लगातार हो रहे प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने को ऐसा कदम उठाया गया है। इससे पहले प्रदेश लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में बने हुए भोजने और राशन की किट वितरित कर चुके हैं।

विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने को लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने अपने उद्योगों में का म कर रहे श्रमिकों को मासिक वेतन के साथ राशन देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंसल ने अपने उद्योग में काम कर रहे श्रमिकों को राशन दिया। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती के सभी पदाधिकारियों ने एक बैठक कर यह निर्णय लिया। इसकी शुरुआत सबसे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष की औद्योगिक इकाई से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें