फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में खुलेंगे चार नवीनीकृत डाकघर, पालमपुर के बाद हमीरपुर में भी मिली सुविधा

Tue, 23 Dec 2025 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

खास बात यह है कि इन डाकघरों में कॉफी की चुसकियों के साथ खेल का लुत्फ भी उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में नवीनीकृत डाकघर शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में चार नवीनीकृत डाकघर खोले जाएंगे, जिसमें पहला पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय और दूसरा मंगलवार को हमीरपुर एनआईटी में खोला गया। तीसरा सोलन जिले के सनावर स्कूल और चौथा नवीनीकृत डाकघर शिमला विश्वविद्यालय में खोला जाएगा। खास बात यह है कि इन डाकघरों में लोग कॉफी की चुसकियों के साथ खेल का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर में मंगलवार को नवीनीकृत डाकघर का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल संजय सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डाकघर में यूं तो लाेग अपनी चिट्ठी या अन्य पत्र भेजने के लिए जाते हैं, मगर हमीरपुर एनआईटी में खुले नवीनीकृत डाकघर की एक ही छत के नीचे कॉफी, लुडो व चैस खेलने के साथ पुस्तकें पढ़ने व फ्री वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी।

अगर कोई पार्सल भेजना चाहता है, तो वह भी भेज सकता है। अब डाकघर केवल चिट्ठी लाने व ले जाने तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने कर्मचारियों को नसीहत दी कि वह बच्चों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि डाकघर का दायरा बढ़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने डाकघर की दीवारों पर की गई चित्रकारी की सराहना करते हुए चित्रकारी करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि यहां पर 20 से 30 किलो का पार्सल भेजने की सुविधा नहीं है, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए पैकेज कैरट उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें