फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पीएम मोदी को भेजीं चूड़ियां, जानिए वजह

Tue, 19 Feb 2019 05:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद कोई जवाबी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चूड़ियां भेजी हैं। साथ ही अपनी एक माह की पेंशन पुलवामा में शहीद हुए जवाली के तिलक राज के परिवार को देने का एलान किया है।

विज्ञापन


भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों के चलते ही पुलवामा की घटना हुई है। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र ने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा कहती थी कि एक जवान शहीद होता है तो हम 40 पाकिस्तानियों के सिर लाएंगे।

विज्ञापन

लेकिन आज भाजपा कहां छिपी बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद का ग्राफ बढ़ा है। पुलवामा के शहीदों की मौत की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा को एक साल तक काम करने का मौका दिया था।

अब वे जवाब मांगेंगे। इस मौके पर मलूक सिंह, सुरेंद्र छिंदा, संसार सिंह संसारी, मनमोहन सिंह, पुष्पा चौधरी, अश्विनी चौधरी, अनूप महाशू, जगपाल जग्गू, सुनील डिंपल, टोनी, दिग्विजय मल्होत्रा, मनु शर्मा, कर्ण, कबीर, सौरभ चौधरी, अंकुश डोगरा, शादी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें