लेकिन आज भाजपा कहां छिपी बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद का ग्राफ बढ़ा है। पुलवामा के शहीदों की मौत की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा को एक साल तक काम करने का मौका दिया था।
अब वे जवाब मांगेंगे। इस मौके पर मलूक सिंह, सुरेंद्र छिंदा, संसार सिंह संसारी, मनमोहन सिंह, पुष्पा चौधरी, अश्विनी चौधरी, अनूप महाशू, जगपाल जग्गू, सुनील डिंपल, टोनी, दिग्विजय मल्होत्रा, मनु शर्मा, कर्ण, कबीर, सौरभ चौधरी, अंकुश डोगरा, शादी लाल आदि मौजूद थे।