फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उपभोक्ता ई-पीडीएस ऐप से ले सकेंगे राशन, खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुरू की सेवा

Wed, 31 Jan 2018 11:30 AM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के उपभोक्ता अब प्ले स्टोर से ई-पीडीएस ऐप डाउनलोड कर डिपुओं से राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-पीडीएस ऐप को शुरू कर दिया है। इस ऐप के होने से उपभोक्ताओं को राशन कार्ड डिपुओं में नहीं ले जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


मात्र ऐप से आधार कार्ड या राशन कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करके उपभोक्ताओं को राशन मिल जाएगा। यही नहीं, इस ऐप में उपभोक्ताओं को फीडबैक की सुविधा भी मिलेगी। उपभोक्ता अपनी फीडबैक इस ऐप में मौजूद आठ प्रपत्रों के माध्यम से भेज सकते हैं।

ऐप के जरिये उपभोक्ता डिपो धारक की कार्यप्रणाली के बारे में भी फीडबैक या शिकायत कर सकते हैं। डिजिटल राशन कार्ड बनने के बाद विभाग ने इस ऐप को शुरू किया है। आधार कार्ड और राशन कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके उपभोक्ता के राशन कार्ड की पूरी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी।
विज्ञापन


राशन कार्ड पर कितना राशन मिलेगा और परिवार के कितने सदस्य हैं, आदि जानकारी ऐप के माध्यम से मोबाइल पर आ जाएगी। उपभोक्ता को मात्र आधार कार्ड या राशन कार्ड को स्कैन करके डिपो धारक को दिखाना है और डिपो धारक उपभोक्ता को राशन वितरित कर देगा।

इसके अलावा उपभोक्ताओं की शिकायत सीधे खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय शिमला जाएगी। जहां से संबंधित जिला कार्यालय को शिकायत बताई जाएगी और जिला कार्यालय द्वारा समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उधर, डीएफएससी हमीरपुर नरेंद्र धीमान का कहना है कि विभाग ने राशन प्राप्त करने के लिए ईपीडीएस ऐप शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें