फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा प्रदेश का पहला सीएनजी मदर स्टेशन

Sun, 04 Oct 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली/पंजावर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश का पहला सीएनजी बसों का मदर स्टेशन हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में बनेगा। यहां से सीएनजी बसों को गैस की आपूर्ति होगी। रोहतांग जाने वाली सीएनजी बसों में भी रीफिलिंग यहीं होगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टाहलीवाल को प्रदेश की पहली गैस पाइपलाइन पहुंचने का गौरव मिल चुका है। उन्होंने कहा कि सीएनजी मदर स्टेशन के लिए जमीन देख ली गई है। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही सीएनजी मदर स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंडोगा में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। पंडोगा की चर्चा आज हिमाचल से लेकर दिल्ली तक है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें