फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: निजी कंपनी के उत्पादों के प्रमोशन में फंसी महिला प्रशासनिक अधिकारी, जांच के बाद गिर सकती है गाज

Fri, 27 Feb 2026 03:21 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तैनात प्रशासनिक महिला अधिकारी ओशिन शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। वजह है एक निजी कंपनी के उत्पाद की प्रमोशन। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी कंपनियों के उत्पादों की प्रमोशन करने को लेकर राजधानी में तैनात प्रशासनिक महिला अधिकारी ओशिन शर्मा चर्चा में आ गई हैं। अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन उत्पादों की प्रमोशन को लेकर वीडियो शेयर किए हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


मामला संबंधित विभाग के पास भी पहुंचा है, लेकिन विभाग के आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। मामले की शिकायत सरकार तक पहुंच गई है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने संबंधित विभाग को इस पूरे मामले का पता करने के निर्देश दिए हैं। इस महिला अधिकारी शहर में एक उच्च प्रशासनिक पद पर तैनात हैं। इनके सोशल मीडिया हैंडल पर लाखों प्रशंसक हैं।

बीते एक हफ्ते से सोशल मीडिया हैंडल पर निजी कंपनी के उत्पाद की प्रमोशन को लेकर शेयर किए जा रहे वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। सिविल सर्विसेज कंडक्ट नियम 15 (1) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कारोबार, नौकरी में शामिल नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


महिला अधिकारी ने खुद ही शेयर किए हैं अपने फोटो 
महिला प्रशासनिक अधिकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक निजी कंपनी के उत्पादों का प्रमोशन कर रही हैं। इसे लेकर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकार ऐसे उत्पादों की प्रमोशन को लेकर अधिकारियों या कर्मचारियों को मंजूरी दे सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर उठे सवालों पर संबंधित महिला अधिकारी ने फिलहाल प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि उनके पास इस मामले की शिकायत आई है। इस बारे में संबंधित विभाग को पता करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें