फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के मनमाने मुनाफे पर अब विभाग की रहेगी नजर

Wed, 26 Dec 2018 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के लगातार विभिन्न उत्पादों पर टैक्स कम करने के बावजूद महंगाई में कमी न आने की शिकायतों के बीच राज्य कर विभाग ने मुनाफाखोर व्यापारियों पर सख्ती की तैयारी कर ली है। शासन ने सभी कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उन उत्पादों को बेचने वालों के मुनाफे या बिक्री दर पर भी नजर रखें जिनपर टैक्स इसलिए कम किया जा रहा है ताकि महंगाई कम हो सके ।

विज्ञापन


दरअसल, विभाग को कुछ ऐसी शिकायतें मिली थी कि टैक्स कम होने के बावजूद उत्पाद के दाम नहीं घटे। इन शिकायतों पर जांच और कार्यवाही न होने से यह प्रवृत्ति बढ़ रही थी जिससे आम आदमी को तो टैक्स कम होने का लाभ नहीं मिल रहा था लेकिन व्यापारी का मुनाफा बढ़ता जा रहा है। कुछ व्यापारियों की इसी मनमानी पर नकेल कसने के लिए राज्य कर विभाग ने सख्ती की तैयारी की है।

इसके तहत सभी अधिकारियों को ऐसे व्यापारियों व उत्पादों की सूची तैयार करने को कहा गया है। साथ ही दाम कम न होने की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव जेसी शर्मा ने बताया कि नेशनल एंटी प्रोफेटीयरिंग अथॉरिटी को इस संबंध में शिकायत की जा रही है। उन्हीं शिकायतों के बाद अब विभाग भी अपनी तरफ से टैक्स कमी का लोगों को फायदा दिलाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें