फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियों की सुरक्षा में ईवीएम और वीवीपैट

Sat, 11 Nov 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 9 नवंबर को 7525 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वोटिंग निपटने के बाद चुनाव आयोग ने वोटिंग मशीनों और वीवीपैट को केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के हवाले कर दिया है। प्रदेश के 48 स्थानों पर ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन रखने को 100 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें मतदान के लिए प्रयोग में लाई गई 11283 बैलेट यूनिट के अलावा 9809 कंट्रोल यूनिट और 11050 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रदेश भर में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को कड़े प्रबंध किए गए हैं।

स्ट्रांग रूम की तीन चक्रों में सुरक्षा की जा रही है। इसमें सबसे इनर सर्किल में अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि बीच तथा बाहरी सर्किल में हिमाचल पुलिस सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है।
विज्ञापन


साथ ही सभी जगह सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। कहा कि किसी को भी स्ट्रांग रूम के अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं रहेगी। साथ ही अगर किसी ने घुसने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सीआरपीसी व आरपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें