हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को इस तिमाही के जीपीएफ पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ब्याज की ये नई दरें एक जुलाई से 30 सितंबर 2018 के बीच लागू रहेंगी।
केंद्र सरकार ने जुलाई से सितंबर माह की इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में भी कर्मचारियों के जीपीएफ की दरें पूर्ववत ही रखी हैं। यानी पिछली तिमाही में भी ये दरें 7.6 फीसदी थीं और आगे भी इसी दर से रहेंगी।
अगली दरें सितंबर के बाद अक्तूबर महीने से दिसंबर की तीसरी तिमाही की तय होंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने इसकी अधिसूचना जारी करने के बाद इसकी प्रति आगे तमाम प्रशासनिक
सचिवों, राज्यपाल के सचिव, विधानसभा सचिव, लोकायुक्त सचिव, प्रधान महालेखाकार, सभी विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्तों, सत्र न्यायाधीशों, लोेक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग आदि के सचिवों को भेज दी है।